फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First tortured with electric shock, then murdered by strangulation

Jhansi News: करंट लगाकर पहले दी यातना, उसके बाद गला घोंटकर कर दी विवाहिता की हत्या

Thu, 12 Feb 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
First tortured with electric shock, then murdered by strangulation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा के पलींदा गांव में एक रोंगटे खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। पहले विवाहिता को करंट लगाकर भीषण यातनाएं दी गईं। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर में जगह-जगह जलने के निशान बने थे। बुधवार को सुसरालीजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, तभी तड़के मायके वाले आ पहुंचे। गले में रस्सी से बने निशान देख उन्होंने पुलिस बुला ली। शव का पोस्टमार्टम कराने पर गला घोंटे जाने की पुष्टि हो गई। हालांकि पुलिस देर-रात तक हत्या की बात मानने को राजी नहीं हुई। पुलिस अफसर मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
दतिया के अंडोरा गांव निवासी पूजा (23) की 22 अप्रैल 2022 को पलींदा गांव निवासी धीरज पाल से शादी हुई थी। दंपती को 2 साल की बेटी प्रिंसी है। पूजा के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पिटाई की जाने लगी। दहेज में पैसा और कार की मांग हो रही थी। धीरज उसके रंग का ताना देने के साथ दूसरी शादी कर लेने को धमकाता था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले धीरज ने पूजा को बुरी तरह पीटा था। पूजा ने यह बात अपने भाई को भी बताई। बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे ससुराल के लोगों ने जानकारी दी कि खाना बनाते समय करंट लगने से पूजा की मौत हो गई। मायके से भाई समेत अन्य परिजन पूजा के ससुराल पहुंचे। पूजा का शव घर के बाहर रखा था। गले में रस्सी से गला घोंटने के निशान बने थे। बाएं हाथ पर करंट से जलने के निशान थे। सूचना पर सीओ सदर रामवीर सिंह भी पहुंच गए। मायके वालों के आरोप की वजह से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
विवाहिता को दी गई यातनाओं की गवाही दे रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट विवाहिता की हत्या के साथ ही उसके साथ की गई बर्बरता की कहानी भी बयां कर रही है। मायके वालों के हंगामे की वजह से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। गले पर रस्सी जैसे दो गोल निशान मिले। चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। हाथ पर जलाए जाने के निशान हैं। आशंका जताई जा रही कि वहशी हत्यारे ने पहले उसे यातनाएं दीं। इसके बाद गला घोंटकर जान ले ली।



इनसेट
पोस्टमार्टम होने के बाद भी हत्या मानने को राजी नहीं पुलिस
पोस्टमार्टम में पूजा की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हो गई, इसके बावजूद पुलिस यह बात मानने को राजी नहीं हो रही थी। बुधवार रात 8:33 बजे जब रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार से इस बारे में पूछा गया, तब उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से ही इन्कार कर दिया, जबकि पोस्टमार्टम शाम छह बजे के पहले ही हो चुका था। उनका कहना था कि अभी उनके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। तहरीर देने पर कार्रवाई करेंगे। हत्या जैसे मामलों को छुपाने में पुलिस का यह रवैया नया नहीं है। इसके पहले एक फरवरी को रेलवे वेंडर की गोली मारकर हत्या होने के बावजूद पुलिस देर-शाम तक इसे हत्या मानने से इन्कार करती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मजबूरन उसे हत्या की बात माननी पड़ी। इसी तरह, 5 जनवरी को ऑटो चालक अनीता की भी इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी लेकिन, पुलिस इसे कई घंटे तक इसे सड़क हादसा बताती रही। देर-शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को हत्या की बात माननी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed