फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First mahapor dead

पंचतत्व में विलीन हुए प्रथम महापौर, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

Sun, 08 Nov 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
First mahapor dead
झांसी। महानगर के प्रथम महापौर डॉ. बी. लाल को शनिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह उनका अंतिम संस्कार बड़ागांव गेट बाहर मुक्तिधाम पर किया गया। इस दौरान उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी। इसके साथ ही नगर निगम जनप्रतिनिधियों और अन्य सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रथम महापौर डॉ. बी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा आवास शक्ति नगर से शुरू होकर बड़ागांव गेट बाहर मुक्तिधाम पर पहुंची। बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। प्रथम महापौर को उनके पुत्र उमेश लाल, नीलू लाल और प्रभात लाल ने मुखाग्नि दी। वहीं नगर निगम सभागार में महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय के साथ पार्षदों और अधिकारियों ने प्रथम महापौर के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। महापौर रामतीर्थ सिंघल, पार्षद कन्हैया कपूर और महेश गौतम ने उनके कार्यकाल के संस्मरण और व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस मौके पर पार्षद विकास खत्री, दिनेश सिंह दीपू, अरविंद बबलू, आदर्श गुप्ता, उमाशंकर राय, इंदु वर्मा, लखन कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, जुगलकिशोर, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष दिलीप, राजेंद्र सोनी और अग्रवाल नवयुवक समिति के मनोज अग्रवाल ने प्रथम महापौर को श्रद्धांजलि दी। बुंदेलखंड सेवा मंडल ने भी वरिष्ठ सदस्य और प्रथम महापौर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में प्रथम महापौर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सियाराम महरौलिया, कुंदनलाल, सुभाष माते, मुन्नालाल करौसिया मौजूद रहे। आर्य समाज जन जागरण समिति के प्रबंधक अमीरचंद्र आर्य के नेतृत्व में प्रथम महापौर के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर घनश्याम दास वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, अलख प्रकाश मौजूद रहे। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव और शिक्षकों ने शोक जताया। शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में सेवा दल के विनोद वर्मा, देवी सिंह कुशवाहा, एचपी पटेल, गिरजाशंकर राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, भगवान दास कोरी ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed