फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   firing at nandanpura

नकाबपोश बदमाशों ने नंदनपुरा में फायरिंग की

Tue, 25 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 25 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत कृष्णा एन्क्लेव नंदनपुरा में रविवार रात
विज्ञापन
बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान के बाहर फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक बदमाश भाग गए। इस मामले की शिकायत करते हुए मकान स्वामी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं।
मकान स्वामी प्रवेश यादव पुत्र जगदीश यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब सवा नौ बजे दरवाजे पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने मकान के चारों तरफ देखा फिर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद दोनों भाग गए। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके लौट गई। उन्होंने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाशों के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, जिसकी सीडी पुलिस को सौंप दी गई है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि नंदनपुरा के रंगबाज युवक अवैध वसूली करते हैं, जिसका विरोध करने की वजह से कुछ लोगों से रंजिश मानते हैं।  एसपी देहात दिनेश सिंह ने बताया कि उन्होंने थानाध्यक्ष को प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

घर में घुसकर मारपीट करने वाले गिरफ्तार
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत कैमासन में घर में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिछले दिनों राम सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार लोगों ने उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस ने मंगलवार को आनंद व प्रकाश निवासीगण कैमासन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घर में घुसकर पीटा, धमकाया
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत राज नगर में आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। धीरेंद्र बाबू शर्मा ने बताया कि विनोद राजपूत, राहुल सेन, मुन्ना सेन, दिनेश सेन व चार अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed