फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fire in thirukal express genral coach

थिरूकुलर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Mon, 12 Nov 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 12 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
fire in thirukal express genral coach
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थिरूकुलर एक्सप्रेस के जनरल कोच के अंदर से धुआं उठता देख यात्री घबरा गए। चेन पुलिंग कर यात्रियों ने ट्रेन रोकी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे इंजीनियरों ने आग पर काबू पाया। इसी बीच ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे मौके पर खड़ी रही। धुएं पर काबू पाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


कन्याकुमारी से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन थिरूकुलर एक्सप्रेस रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे झांसी पहुंची। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन हजरत निजामुद्दीन की तरफ बढ़ रही थी, तभी चिरुला स्टेशन के पास अचानक इंजन से लगे दूसरे जनरल कोच के अंदर से तेजी के साथ धुआं उठने लगा। यह देखकर यात्री घबरा गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व चिरूला पुलिस के अलावा रेलवे इंजीनियर भी पहुंच गए।
विज्ञापन


जनरल बोगी में लगे पंखों के बीच से कचरे के अंदर से धुंआ निकल रहा था। जिस पर काबू पाने के बाद धुआं निकलना बंद हुआ। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मची गई। यहां से ट्रेन रवाना होने के बाद ग्वालियर पहुंची। जहां ग्वालियर स्टेशन पर कोच का परीक्षण किया। इसी बीच काफी देर तक ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन देरी से रवाना होने से यात्रियों को परेशानी हुई। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनरल कोच से धुआं उठने की सूचना मिली थी, जिसको समय रहते काबू पा लिया। इस दौरान ट्रेन नंबर जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनें विलंब से चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed