{"_id":"5deeab4e8ebc3e8796392a55","slug":"fire-in-mauranipur-kotwali-jhansi-news-jhs1545841155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर कोतवाली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर कोतवाली में लगी आग
विज्ञापन
Fire in Mauranipur Kotwali
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर (झांसी)। कोतवाली के कंप्यूटर कक्ष में रविवार की रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कक्ष में रखे लाखों रुपये के कंप्यूटर जल गए। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि दूसरे कमरों तक आग नहीं पहुंच सकी। साथ ही, कंप्यूटर जलने से रिपोर्ट लिखने व सूचनाएं भेजने का कार्य प्रभावित हो गया।
रविवार रात कंप्यूटर कक्ष में धुआं उठने लगा। देखते की देखते धुएं ने आग का रूप धारण कर लिया। आग ने कक्ष में रखे कंप्यूटर व अन्य उपकरणों को चपेट में ले लिया। आग निकलती देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आरक्षी हरनाम सिंह ने दमकल को सूचना दी। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारी ही आग पर काबू पा सके। आग में छह कंप्यूटर, दो डी लिंक, सीसीटीवी राऊटर, दो टैबलेट, एक लैपटॉप, यूपीएस, स्टेपलाइजर, प्रिंटिंग मशीन, फर्नीचर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास ने बताया कि मऊरानीपुर कोतवाली में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। थाने में अग्निशमन यंत्र मौजूद थे, जिनकी मदद से आग बुझाने के शुरुआती प्रयास किए गए। इस प्रयास से आग दूसरे कमरों तक नहीं पहुंच सकी। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। साथ ही, मऊरानीपुर कोतवाली में काम प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक कंप्यूटर की व्यवस्था कर दी गई है। मैंने टोड़ीफतेहपुर, गुरसराय और माेंठ थाने का निरीक्षण कर अग्निशमन यंत्रों की जांच की। इन थानों में उपकरण मौजूद थे। उनमें जो भी कमियां थीं, उनकोे दूर करने के लिए कहा। एक हफ्ते में सभी थानों में अग्निशमन यंत्रों का ऑडिट कराया जाएगा। ऑडिट में जो कमियां सामने आएंगी, उनको दूर करवाया जाएगा।