{"_id":"5cdf0d19bdec22078775ba67","slug":"fire-in-bunch-cunductor-cable","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंधीगर टपरा पर शॉर्ट सर्किट से केबल में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंधीगर टपरा पर शॉर्ट सर्किट से केबल में लगी आग, मचा हड़कंप
Sat, 18 May 2019 01:05 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 18 May 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
tranceformer
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गंधीगर के टपरे के पास एरिया बंच कंडक्टर केबल ओवर लोडिंग से ओवर हीट (ज्यादा गर्म) हो गई, जिससे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। केबल टूटकर जमीन पर गिर गिरा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसकी वजह से सराफा बाजार और दीक्षित बाग क्षेत्र की छह घंटे से अधिक बिजली गुल रही। इससे गर्मी में दुकानदार परेशान रहे।
शहर क्षेत्र के हींगन कटरा उपकेंद्र पर एक साथ पांच वितरण ट्रांसफार्मर रखे हैं। इन ट्रांसफार्मरों की मदद से अलग- अलग क्षेत्रों को दूर- दूर तक बिजली दी जाती है। इसमें से ही एक ट्रांसफार्मर से गंधीगर टपरा, दीक्षित बाग, सराफा बाजार और आसपास की गलियों को बिजली मिलती है। शुक्रवार की सुबह गंधीगर टपरा के निकट एरियर बंच कंडक्टर केबल में ओवर लोडिंग से अंदर के तार गर्म हो गए। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और केबल में आग लग गई। केबल से आग की लपटे निकलती देख सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते केबल टूटकर सड़क पर गिरी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो सका। खबर मिलने पर सबस्टेशन से बिजली बंद कर दी गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने नई केबल डालने का काम शुरू किया। करीब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। पता चला है कि कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में नई केबल डाली गई थी।
इधर, सीपरी बाजार सबस्टेशन के आईटीआई फीडर के पैनल में गड़बड़ी आ गई। इससे जर्मनी, साहनी विहार, खालसा, आईटीआई, सिद्देश्वर नगर और आसपास क्षेत्र की बिजली पांच घंटे से अधिक वक्त तक गुल रही। वहीं, हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे से शाम पांच बजे तक गल्लामंडी और बरुआसागर सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों का करंट बंद रहा। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।