फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fire in bank, three ac and server room burn

बैंक में लगी आग, तीन एसी और सर्वर रूम राख

Tue, 17 Nov 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
fire in bank, three ac and server room burn
fire in bank, three ac and server room burn - फोटो : DEHAT
टहरौली में एसबीआई की शाखा में लगी आग, तीन एसी और सर्वर रूम जला
विज्ञापन

टहरौली। भारतीय स्टेट बैंक शाखा में सोमवार की शाम को चार बजे आग लगने से तीन एसी और सर्वर रूम जल गया। हालांकि अभिलेख रूम और कैश बच गया। बैंक में आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। हालांकि बैंक बंद था। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बैंक में तैनात प्राइवेट कर्मी से शाखा का ताला खुलवाया गया लेकिन बैंक में आग बुझाने के संसाधन के अभाव में आग नहीं बुझाई जा सकी। गरौठा से करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड आई। पहले आई छोटी गाड़ी में तेल न होने से इंजन चालू नहीं हुआ। अग्निशमन कर्मी के तेल डालने के बाद इंजन चालू हुआ। बाद में बड़ी दमकल की गाड़ी आने पर आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर फायर ब्रिगेड के सीएफओ कृष्ण कांत ओझा भी पहुंचे। आग बुझने के बाद पहुंचे शाखा प्रबंधक और बैंक स्टाफ से भी उन्होंने लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बैंक में आग लगने के बाद भी अलार्म नहीं बजा। इसके अलावा आग बुझाने के सिलिंडर में गैस नहीं थी। बिजली के तार भी फैले हुए थे। शाखा प्रबंधक विमल रजक ने बताया कि बैंक के तीन एसी, सर्वर रूम जल गया है। अभिलेख रूम सुरक्षित है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष टहरौली देवेश शुक्ला और क्षेत्राधिकारी टहरौली विवेक सिंह ने बैंक पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed