{"_id":"62e97bf574fbaa55915e153c","slug":"fire-breaks-out-in-bundelkhand-express-coach-jhansi-news-jhs2260144167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को झांसी रेल मंडल के ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। इस मामले में रेल प्रशासन की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
मंगलवार की सुबह झांसी से यात्रियों को लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 8.48 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। खाली होने के बाद गाड़ी को वाशिंग लाइन में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद सुबह 10.35 बजे कर्मचारियों ने गाड़ी के ए-1 कोच से धुआं उठते देखा। सूचना पर मौके पर आरपीएफ की टीम पहुंच गई। आरपीएफ ने फायर इंस्टीग्यूसर से कोच के कांच तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया। जानकारी होने पर दमकल दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने सुबह 11.15 बजे आग पर काबू पा लिया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि झांसी से ग्वालियर जाते समय सिथौली स्टेशन के पास गाड़ी स्मोक डिटेक्शन के कारण ऑटोमेटिक रुक गई थी। यहां से गाड़ी को डायरेक्ट कर ग्वालियर तक ले जाया गया। इसे बड़ी चूक माना जा रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरिज एवं वैगन) राहुल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य) रघुनाथ सिंह, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एके मिश्रा तथा आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह को शामिल किया गया है।