{"_id":"5dded2428ebc3e54a230dfab","slug":"fire-accident-in-goods-train-jhansi-news-jhs153577915","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के पेट्रोल टैंकर में लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के पेट्रोल टैंकर में लगी आग, हादसा टला
विज्ञापन
fire accident in goods train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी/ बबीना। बुधवार की दोपहर झांसी से बबीना की तरफ जा रही एक मालगाड़ी के पेट्रोल टैंक की बॉडी में अचानक आग लग गई। मालगाड़ी को बुढ़पुरा स्टेशन की लूपलाइन में रोककर अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझा गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने भी ऐहतियातन फोम (झाग) का छिड़काव किया। बाद में पीछे के नौ वैगन काटकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया।
मंगलवार की रात पौने नौ बजे कानपुर ट्रैक पर भीमसेन स्टेशन के निकट स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम की साइडिंग से एक मालगाड़ी के 58 टैंकर वैगनों में पेट्रोल व डीजल भरा गया। आगे के आधे वैगनों में डीजल और पीछे के वैगनों में पेट्रोल भरा था। मालगाड़ी रायपुर जा रही थी। बुधवार की दोपहर 2.05 बजे जब मालगाड़ी झांसी से बबीना की तरफ बढ़ रही थी, तभी गार्ड डिब्बे से नवें टैंकर की बॉडी से धुआं उठने लगा। रास्ते में पड़ने वाली क्रॉसिंग गेट पर तैनात गेटमैन ने वैगन से धुआं निकलते देखा तो इसकी जानकारी बुढ़पुरा स्टेशन को दी। 2.30 बजे मालगाड़ी को बुढ़पुरा स्टेशन की लूपलाइन में रोक लिया गया। कर्मचारी व आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंच गए। बाद में अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इधर, सूचना पर बबीना छावनी और सिविल की फायर के साथ ही आरपीएफ और बबीना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ऐहतियातन फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने पेट्रोल पर छिड़के जाने वाले फोम का छिड़काव किया। रास्ते में कोई दिक्कत न हो, इस कारण मालगाड़ी से पीछे के नौ टैंकर अलग कर दिए गए। इसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आग टैंकर की बॉडी में लगी थी, जिसे जल्द ही बुझा लिया गया। बाद में नौ टैंकरों को अलग कर मालगाड़ी को आगे की तरफ बढ़ा दिया गया।