{"_id":"59ff690e4f1c1b76678b9708","slug":"fir-news-of-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को दोपहर 12 बजे तक की मोहलत, होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को दोपहर 12 बजे तक की मोहलत, होगी एफआईआर
Jhansi
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
FIR Jhansi news in Election
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी तीन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) ने कार्यभार नहीं संभाला है। इन अधिकारियों को सोमवार को दोपहर बारह बजे तक की मोहलत दी गई है। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
बेतवा नहर खंड के सहायक अभियंता बाबूलाल नामदेव को गुरसराय में अध्यक्ष पद के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया था। इसी प्रकार उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को समथर में वार्ड क्रमांक एक से पांच तक और कृषि विभाग में कार्यरत प्राविधिक सहायक वर्ग दो रामबक्श कुशवाहा को बड़ागांव में अध्यक्ष पद का एआरओ बनाया गया था। सभी को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार से अपना कार्यभार संभालना था। लेकिन, वह नहीं पहुंचे। दूसरे दिन रविवार को भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इसकी रिपोर्ट रिटर्निंग अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरीशंकर ने बताया कि तीनों अधिकारियों को सोमवार को दोपहर बारह बजे तक उपस्थिति दर्ज कराने की मोहलत दी गई है। इसके बाद इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।