{"_id":"68b5e850129140d0010c0d37","slug":"fir-against-two-accused-in-black-marketing-of-fertilizer-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-141872-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाद की कालाबाजारी में दो आरोपियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाद की कालाबाजारी में दो आरोपियों पर एफआईआर
विज्ञापन
ललितपुर। खाद की कालाबाजारी के मामले में कृषि विभाग के अधिकारी की तहरीर पर बालाबेहट पुलिस ने पिकअप वाहन स्वामी व चालक समेत दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि बालाबेहट थानाध्यक्ष 30 अगस्त की रात में अंतरराज्यीय मध्य प्रदेश की सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान यूरिया लदी एक पिकअप निकली। उन्होंने वाहन को रोक लिया और मोबाइल पर इसकी सूचना दी। वह और एडीओ कृषि प्रदीप कुमार, वरिष्ठ सहायक रामनारायन चौरसिया अगले दिन सुबह थाने पहुंचे और जांच की तो पाया कि उक्त पिकअप वाहन पर 70 बोरी यूरिया लदी हुई थी।
पिकअप मालिक/फुटकर उर्वरक विक्रेता पाली के मोहल्ला कुरयाना निवासी पीयुष जैन और वाहन चालक बहादुर खंगार बाबू ने उक्त खाद से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे जाहिर है कि उक्त यूरिया कालाबाजारी के लिए मध्य प्रदेश ले जाई जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर बालाबेहट पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक संचालन नियंत्रण आदेश के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।