{"_id":"66835af1cca53c3ab202339a","slug":"fine-recovered-from-three-policemen-who-were-ticketless-in-shatabdi-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-343853-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शताब्दी में बेटिकट तीन सिपाहियों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शताब्दी में बेटिकट तीन सिपाहियों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शताब्दी एक्सप्रेस में बगैर टिकट यात्रा कर रहे पुलिस के तीन सिपाहियों से रेलवे ने 7,890 रुपये जुर्माना वसूला। पहले सिपाहियों ने खाकी का रौब दिखाते हुए रेलवे स्टाफ को डराने की कोशिश की। लेकिन, ट्रेन के झांसी पहुंचने पर उनकी एक न चली और जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
सोमवार को भोपाल से नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12001 शताब्दी एक्सप्रेस के सी-4 कोच में ललितपुर से यूपी पुलिस के तीन सिपाही सवार हुए थे। तीनों वर्दी में थे। गाड़ी में टिकट चेकिंग कर रहे सीटीआई देवेंद्र कुमार सिंह ने उनसे टिकट मांगा, जो वे दिखा नहीं सके। पुलिस कर्मी होने का हवाला देते हुए बताया कि वे सरकारी काम से ललितपुर गए थे और वहां से झांसी लौट रहे हैं। टिकट न होने पर सीटीआई ने उनसे जुर्माना मांगा, लेकिन सिपाहियों ने देने से इन्कार कर दिया। सीटीआई ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। शाम तकरीबन साढ़े छह बजे ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची। यहां टिकट चेकिंग स्टाफ के पाली प्रभारी उमर खान अपनी टीम और आरपीएफ के साथ ट्रेन पर पहुंच गए। तीनों सिपाहियों को ट्रेन से उतार लिया गया। सीटीआई ने आरपीएफ को मेमो थमा दिया। इसके बाद भी सिपाही रेलवे स्टाफ से काफी देर तक बहस करते रहे। जब उन्हें थाने ले जाने की बात कही गई तो वे जुर्माना अदा करने को राजी हुए। पाली प्रभारी उमर खान ने बताया कि तीनों सिपाहियों से 7,890 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
पूर्व में झांसी रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक ने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ट्रेनों में आए दिन पुलिस कर्मी बगैर टिकट यात्रा करते हैं। टिकट मांगने पर चेकिंग स्टाफ से भिड़ जाते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों की इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की बात कही थी। लेकिन, हालात नहीं बदले।