{"_id":"5fb2d9818ebc3e9be55bc37b","slug":"fight-for-confirm-train-tiket-jhansi-news-jhs181174655","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
विज्ञापन
ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी, सभी को वापस लौटने की जल्दी
झांसी। दिवाली के बाद अब सभी को अपने गंतव्य की ओर लौटने की जल्दी है। इससे ट्रेन में टिकटों को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। दलाल इस स्थिति का फायदा न उठा पाएं, इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी सक्रिय हो गए हैं। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर कॉमर्शियल इंस्पेक्टर भी नजर रखे हुए हैं।
ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को सफर करने की अनुमति दी जा रही है। दीपावली के बाद अब दूसरे शहर में काम करने वाले लोगों को लौटने की जल्दी है। सोमवार को तत्काल से कंफर्म टिकट पाने के लिए आरक्षण काउंटरों पर लंबी कतार लगीं रहीं। सुबह दस बजे एसी और ग्यारह बजे स्लीपर क्लास की टिकट लेने के लिए लोग सुबह से ही टोकन लेने के लिए कतार लगाकर खड़े हो गए। अधिकांश यात्रियों को कंफर्म टिकट न मिलने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा। डेढ़ सौ से अधिक लोग तत्काल में टिकट बनवाने आए थे। अधिकांश को मुंबई, पुणे, बंगलूरू, नागपुर के लिए टिकट बनवाने थे।
झांसी मंडल से अभी 65 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और त्योहार विशेष गाड़ियां गुजर रहीं हैं। आरक्षण कार्यालय की खिड़कियों पर यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिए सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक वाणिज्य निरीक्षकों व आरपीएफ की तैनाती रही। आरक्षण काउंटर पर जो भी फार्म आए, उनकी वाणिज्य निरीक्षकों ने जांच की। इसमें जांचा गया कि यात्री ने सभी जानकारियां ठीक भरी हैं कि नहीं। कुली ओवर चार्जिंग न करें इसके लिए भी अभियान चला गया।