फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Female guard shot by unknown person

महिला गार्ड को अज्ञात शख्स ने मारी गोली

Sun, 05 Dec 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Female guard shot by unknown person
दतिया। जिला अस्पताल में पदस्थ एक महिला गार्ड को अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शनिवार को महिला गार्ड अस्पताल में ड्यूटी के बाद करीब तीन बजे मेडीकल कॉलेज में एक जांच रिपोर्ट लेने जा रही थी। तभी बाइक सवार शख्स ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह अचेत होकर गिर गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोम रूम और एंबुलेंस को दी। जानकारी मिलने पर 108 एंबूलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात शख्स की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईदगाह मोहल्ला में रहनेवाली सुनीता (35) जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी करती है। डयूटी के बाद वह झांसी-ग्वालियर हाईवे पर मेडिकल कॉलेज में जरूरी जांच की रिपोर्ट लेने जा रही थी। जब वह मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची तभी बाइक सवार अज्ञात वहां आया और उसने तमंचे से सुनीता में गोली मार दी। जो उसके सीने मे जाकर लगी। महिला के सीने में गोली फंसी होने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed