फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father sell ice cream , I will be acting as engineer

पिता आइसक्रीम बेचते हैं, मैं इंजीनियर बनूंगा

Fri, 28 Aug 2015 11:37 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, आवश्यकता तो बस उसे तराशने भर की होती है। जी हां, अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - 2014 में चयनित होने वाले प्रतिभाशाली छात्र मनीष कुमार वर्मा पर यह बात एकदम फिट बैठती है। बकौल मनीष उक्त परीक्षा में चयन से उन्हें एक नई दिशा मिली है। अब वह दोगुनी ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के पास रहने वाले मनीष के पिता चरन वर्मा इन दिनों आइसक्रीम बेच रहे हैं और जाड़े के दिनों में मजदूरी करते हैं। मनीष भानी देवी गोयल इंटर कालेज में बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। हाईस्कूल की परीक्षा उन्होंने 88 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। ग्यारहवीं में भी उन्होंने अपनी इस शानदार सफलता को दोहराया। बारहवीं के बाद आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। मनीष ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - 2014 में चयन होने से उन्हें दो लाभ हुए। पढ़ाई में बनी रहने वाली आर्थिक तंगी दूर हुई। अब वह अपनी शैक्षिक जरूरतों को छात्रवृत्ति में मिली राशि से पूरा कर सकेंगे। दूसरा उक्त परीक्षा में चयन होने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब उन्हें अपने सपने पूरे करने की राह बेहद आसान नजर आने लगी है। सफलता का यह क्रम वह आगे भी बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed