फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father named on charges of fraud in grabbing claim of son's death

Jhansi News: पुत्र की मौत का क्लेम हड़पने में फर्जीवाड़ा के आरोप में पिता नामजद

Mon, 03 Mar 2025 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Father named on charges of fraud in grabbing claim of son's death

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पुत्र की मौत के बाद क्लेम हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एसआईटी ने पिता समेत चार के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले छह माह के भीतर एसआईटी की ओर से इस तरह के मामले में यह चौथी रिपोर्ट है।



फर्जी बीमा क्लेम के जरिये फर्जीवाड़ा करने के मामले की हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी जांच कर रही है। एक मामले की जांच में खुलासा हुआ कि टीकमगढ़ निवासी राम प्रकाश अहिरवार ने पुत्र अरविंद कुमार की 17 सितंबर 2016 को सड़क दुर्घटना में मौत होने की रिपोर्ट सीपरी बाजार थाने में दर्ज कराई। राम प्रकाश ने 90 लाख रुपये के क्लेम का दावा पेश किया।
विज्ञापन


पिता ने हादसे में शामिल वाहन एवं वाहन चालक के नाम बताए लेकिन छानबीन में मालूम चला कि क्लेम हड़पने के लिए वाहन चालक एवं वाहन के नाम शामिल किए गए जबकि अरविंद की मौत अज्ञात वाहन से हुई थी। जिन लोगों के नाम चश्मदीद के तौर पर दर्ज किए गए थे, उन लोगों ने वहां मौजूद होने से इन्कार कर दिया। मुख्य गवाह बृजकिशोर भी राम प्रकाश का रिश्तेदार निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसआईटी की पूछताछ में वाहन स्वामी जगमोहन यादव एवं चालक विनोद पुरी ने भी घटना में शामिल होने से इन्कार कर दिया। एसआईटी ने पिता राम प्रकाश समेत बृजकिशोर, विनोद पुरी एवं जगमोहन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी एवं षड्यंत्र रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक अन्य मामले में भी हरवंश, विनोद पुरी एवं अरविंद सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed