फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fastley run whecle in end of the year

साल के आखिर में ग्वालियर रोड पर सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

Mon, 13 May 2019 12:47 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 13 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
fastley run whecle in end of the year
jhansi gwalior highway - फोटो : amarujala
झांसी। काम की यही गति बरकरार रही तो ग्वालियर रोड फोरलेन पर इस साल के अंत तक वाहन फर्राटे भरते नजर आएंगे। अब तक लगभग साठ फीसदी तक काम पूरा कर लिया गया है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की अगले छह माह में काम पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने झांसी से ग्वालियर तक फोरलेन का निर्माण वर्ष 2007 में शुरू किया गया था। 2009 में काम पूरा होना था लेकिन, शुरुआती तेजी के बाद काम धीमा पड़ गया। दो साल की जगह पांच साल निकल गए, लेकिन सड़क तैयार नहीं हो पाई। इसे लेकर एनएचएआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला न्यायालय में पहुंच गया। नतीजतन, छह साल तक निर्माण बंद पड़ा रहा। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और घुमावदार रास्ते होने की वजह से लोगों का वक्त तो जाया होता ही था, साथ ही दुर्घटना का भी खतरा बना रहता था।
विज्ञापन

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एनएचएआई ने पिछले साल सितंबर में काम दुबारा शुरू किया था। एनएचएआई ने नई कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम की जिम्मेदारी सौंपी थी। झांसी से ग्वालियर के बीच कई स्थानों पर काम तेजी से जारी है। सड़क पर अधूरे खड़े पुल, पुलियों के स्ट्रक्चर को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही सड़क का निर्माण भी शुरू हो गया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि साठ फीसदी से अधिक काम पूरा कर लिया गया है। बाकी काम पूरा होने में छह महीने का समय और लगेगा। इस साल के अंत तक झांसी - ग्वालियर फोरलेन मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल में गईं 300 जान
साल 2012 से लेकर 2018 तक लगातार छह साल तक ग्वालियर रोड का निर्माण अधूरा पड़ा रहा। इससे इस सड़क पर आवागमन बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। एनएचएआई के रिकार्ड के मुताबिक इस अवधि में झांसी से ग्वालियर के बीच छह सौ छोटी - बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें तीन सौ से अधिक लोगों की जान गई। साथ ही सैकड़ों लोग घायल हुए।


दतिया में बनेगा टोल प्लाजा
सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद झांसी से ग्वालियर तक का सफर महंगा भी हो जाएगा। झांसी से ग्वालियर के बीच एक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। यह दतिया में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed