फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fast food plaza cornner closed in railway station

रेलवे स्टेशन पर फास्ट फूड प्लाजा बंद

Mon, 04 Nov 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
fast food plaza cornner closed in railway station
fast food plaza cornner closed in railway station
रेलवे स्टेशन पर फास्ट फूड प्लाजा बंद
विज्ञापन

झांसी। रेलवे स्टेशन पर संचालित ‘कमसम’ फूड प्लाजा को कंपनी ने मुनाफा न होने के कारण बंद कर दिया है। कंपनी ग्राहकी कम होने से लाइसेंस फीस भी नहीं निकाल पा रही थी। इसके बंद होने से यात्रियों को स्टेशन पर स्वादिष्ट भोजन मिलने पर ब्रेक लग गया है।
विगत 11 जून 2018 को रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े जलपान गृह (कमसम फास्टा फूड प्लाजा) को फिर शुरू किया गया था। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने जयपुर की कंपनी वृंदावन कैटर्स को ठेका दिया था। यहां शाकाहारी व मांसाहारी थाली, पनीर टिक्का, चिकिन टिक्का, मुर्ग मलाई टिक्का, तंदूरी चिकिन, गुलाब जामुन, आइसक्रीम, पेठा, चिकिन हांडी, छोले मसाला, चावल- राजमा, मसाला डोसा समेत 100 से अधिक किस्म के व्यंजन मिल रहे थे। इसके खुलने से यात्रियों को भोजन के लिए स्टेशन के बाहर नहीं जाना पड़ रहा था। मगर, कंपनी के लिए कमसम को चलाना लगातार घाटे का सौदा साबित हो रहा था। कंपनी को लाइसेंस फीस और अन्य खर्चों के हिसाब से प्रतिदिन कम से कम 30 हजार रुपये की आय होनी चाहिए थी। लेकिन, यह राशि अधिकतम 20 हजार रुपये पर ही पहुंच पा रही थी। कंपनी ने लगातार हो रहे घाटे के चलते 26 अक्तूबर से कमसम का संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि, इससे पूर्व भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने झांसी रेलवे स्टेशन पर ला फास्टा फूड प्लाजा खोलने का लाइसेंस मुंबई के सनशाइन कैटर्स को छह जून 2012 को दिया था। इसके खुल जाने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही भोजन मिलने लगा था। मगर, कंपनी द्वारा फीस जमा न करने पर तीन नवंबर 2015 को आईआरसीटीसी ने इस पर ताल डाल दिया था। दोबारा ठेका होने पर यह प्लाजा जून 2018 में खुल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की लाइसेंस फीस नहीं निकल पा रही थी। कंपनी ने बकाया जमा करने के बाद कमसम का संचालन बंद कर दिया। आईआरसीटीसी ने दोबारा फास्ट फूड प्लाजा का संचालन शुरू करने के लिए नए सिरे से टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।
- अखिल शुक्ला, मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
मैं अक्सर कमसम में भोजन करने जाता था। थोड़ा महंगा जरूर था, लेकिन साफ सुधरा व स्वादिष्ट भोजन मिलता था। इसको दोबारा शुरू होना चाहिए।
सिंकू, व्यापारी।
स्टेशन पर फास्ट फूड प्लाजा का होना जरूरी है। मध्यम व उच्च वर्ग को यहां स्वादिष्ट भोजन मिल जाता था। इससे प्लेटफार्म एक की सुंदरता भी बढ़ती थी।
नीमेश खन्ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed