फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers upset over not getting fertilizers blocked the road

Jhansi News: खाद न मिलने से परेशान किसानों ने लगाया जाम

Sat, 20 Sep 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset over not getting fertilizers blocked the road
गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय जाम में फंसा रिक्शा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। रबी की बोआई के लिए खाद न मिलने से आक्रोशित महिला-पुरुष किसान शुक्रवार की सुबह तहसील के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। जबरन निकलने की कोशिश करने वाले वाहन चालकों को रोकने के लिए महिला किसानों ने हाथों में पत्थर तक उठा लिए। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अमले ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि वह पिछले दस दिनों से सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। कई-कई इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। जबकि, रबी की बोआई नजदीक है, लेकिन समय पर खाद न मिलने की वजह से उनकी फसल प्रभावित हो सकती है। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पर मौके पर एसडीएम श्वेता साहू, तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, कोतवाली विद्या सागर सिंह पहुंच गए। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद किसान माने। इस दौरान खाद के टोकन वितरित करने के लिए लिस्ट भी तैयार की गई। तब कहीं जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

खाद वितरण के संबंध में पीसीएफ केंद्र प्रभारी यदुनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खाद की 181 बोरी मौजूद थी, जिन्हें वितरित किया गया। दो गाड़ियों की डिमांड लगी हुई है। आते ही उनका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
सहकारी समितियों पर रोस्टर के अनुसार खाद का वितरण कराया जा रहा है। खाद नियमानुसार किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। - श्वता साहू, उप जिलाधिकारी
0000
बोलीं महिला किसान...
फोटो---19MRN_M_5_19092025_168.jpg
नौ बीघा जमीन है। खाद के लिए 10 दिनों से पीसीएफ केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को भी घर का सारा काम छोड़कर खाद लेने केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन मिली नहीं। - फूलवती, किसान
00
फोटो---19MRN_M_8_19092025_168.jpg
किसान खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन यह उन्हें मिल नहीं पा रही है। किसान रोजाना समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है।

- रामकुमारी रैकवार, किसान
00
फोटो---19MRN_M_9_19092025_168.jpg
जाम में फंसी गर्भवती
जाम के दौरान ई-रिक्शे से बम्होरी निवासी एक महिला अस्पताल प्रसव के लिए जा रही थी। लेकिन, सड़क लगे जाम की वजह से ई-रिक्शा आगे नहीं बढ़ पा रहा था। महिला के परिजनों ने ई-रिक्शा निकालने के लिए काफी जद्दोजहद की, लेकिन उन्हें निकलने नहीं दिया गया। काफी देर बाद गर्भवती को दूसरे रास्ते से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed