फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers said in Rabi seminar - black marketing of fertilizer is going on extensively

Jhansi News: रबी गोष्ठी में किसान बोले - जमकर हो रही खाद की कालाबाजारी

Thu, 17 Oct 2024 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers said in Rabi seminar - black marketing of fertilizer is going on extensively
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को किसानों ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए रबी गोष्ठी का बहिष्कार किया। विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि माह में किसान दिवस और रबी गोष्ठी का एक साथ आयोजन उचित नहीं है। ऐसे आयोजन में अधिकारियों से संवाद संभव नहीं है। वहीं, डीएम ने किसानों को खाद की कालाबाजारी रोकने आश्वासन दिया।
कृषि विभाग ने कल्याण सिंह ऑडिटोरियम में किसान दिवस और रबी गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के पहले डीएम ने विरोध में बैठे किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध है। खाद वितरण के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है। सीमाओं पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक बसंत दुबे ने रबी में बोई जाने वाली फसलों के लिए बीज शोधन, भूमि शोधन एवं उन्नत किस्म की प्रजाति के बीजों के बारे में जानकारी दी। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि किसान सरकार की संचालित योजना का लाभ उठाएं। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद्र ने कहा कि किसान उन्नत खेती करें। सीडीओ केके पांडे ने कहा कि एक दिन में 10 से अधिक बोरी नहीं दी जाएगी। विरोध-प्रदर्शन करने वाले किसानों में कीरत बाबा, शब्बीर खान, नवनीत, सुनील शर्मा, पहाड़ सिंह, रंजीत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed