{"_id":"676db7d7d1eda35f5b0adfac","slug":"farmers-reached-the-collectorate-with-a-dozen-tractors-along-with-the-former-minister-and-then-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-461699-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पूर्व मंत्री के साथ एक दर्जन ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए किसान और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पूर्व मंत्री के साथ एक दर्जन ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए किसान और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रों पर मूंगफली न खरीदे जाने और पैसों की मांग किए जाने से गुस्साए किसान बृहस्पतिवार को मूंगफली से लदे ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को मंडी भेजकर किसानों की मूंगफली की तुलाई कराई। किसानों के साथ जेल चौराहे के फुटपाथी दुकानदार भी मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन बारह बजे किसान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन के साथ भोजला मंडी से मूंगफली से लदे एक दर्जन ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। एक ट्रैक्टर परिसर में दाखिल हो गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने गेट बंद कर दिया, जिससे बाकी ट्रैक्टर कलक्ट्रेट के बाहर खड़े रहे। वहां किसान नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि कई-कई दिन खड़े रहने के बाद भी उनकी मूंगफली नहीं खरीदी जा रही है। खरीदने के एवज में 1400-1600 रुपये प्रति क्विंटल तक की मांग की जा रही है। इस पर डीएम ने एसडीएम को किसानों के साथ भोजला मंडी पहुंचा। वहां उनकी मूंगफली की तुलाई कराई गई। भोजला मंडी में कांंग्रेस के प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व मंत्री ने जेल चौराहे के फुटपाथी दुकानदारों को हटाए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों की रोजी छीन ली है। इस मामले में दुकानें काफी पीछे लगाए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेन्द्र सिंह यादव, इम्तियाज हुसैन, वैभव बट्टा, अमीरचंद आर्य, शैलेंद्र वर्मा शीलू आदि मौजूद रहे।