फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers prepare vegetable peas in two months, increase income

दो माह में किसान तैयार करें सब्जी मटर, बढ़ाएं आय

Sun, 14 Nov 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers prepare vegetable peas in two months, increase income
झांसी। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सब्जी मटर की खेती का शोधित बीज तैयार किया है। यह फसल 60 से 65 दिनों में तैयार हो जाएगी। यह मिट्टी की उर्वराशक्ति बढ़ाने के साथ- साथ प्रति हेक्टेयर 150 से 160 कुंतल पैदावार देगी। किसान इसकी खेती से प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये से अधिक का लाभ कमा सकते हैं। इसकी बोआई के लिए यह उपयुक्त है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की नई शोध का लाभ उठाकर बुंदेलखंड के किसान अपनी आर्थिक समस्या दूर कर सकते हैं। इस संबंध में उद्यान और वानिकी विभाग के डीन डा. एके पांडेय ने बताया कि बीज की बाजार में कीमत 120 रुपये प्रति किग्रा है। एक हेक्टेयर में इसे उगाने के लिए 100 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है। अत्यंत कम समय और शुष्क मौसम में भी इसके उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इसकी खासियत यह है कि इसमें रोग लगने की संभावना न के बराबर होती है जिससे फसल की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है। एक हेक्टेयर में इसका उत्पादन 160 किग्रा है जिसे बाजार में बेचकर किसान एक लाख रुपये से अधिक कमा सकता है। कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा इसके उत्पादन में कीटनाशक का प्रयोग की आवश्यकता नहीं होती। बाजार में इसकी कीमत 8000 रुपये प्रति कुंतल है। यह सूखने के बाद भी हरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed