फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers got angry due to non-purchase of paddy in Galla Mandi Month.

Jhansi News: गल्ला मंडी मोंठ में धान की खरीद न होने से भड़के किसान

Thu, 30 Oct 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry due to non-purchase of paddy in Galla Mandi Month.
- भाजपा नेता आरपी निरंजन ने दिलाया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। बुधवार को गल्ला मंडी मोंठ में व्यापारियों द्वारा धान की खरीद न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। किसान मंडी परिसर में दो दिन से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर खड़े थे, लेकिन व्यापारियों ने उनकी फसल की बोली नहीं लगाई। इससे नाराज किसानों ने व्यापारियों पर जानबूझकर शोषण और परेशान करने का आरोप लगाया।


जानकारी मिलने पर भाजपा नेता आरपी निरंजन गल्ला मंडी पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मंडी प्रशासन और व्यापारियों से किसानों की धान तत्काल खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही प्राकृतिक आपदाओं और बेमौसम बारिश से प्रभावित हैं, ऐसे में उन्हें और परेशान न किया जाए। उन्होंने मंडी निरीक्षक को मौके पर बुलाकर सभी किसानों की धान को दो दिन के भीतर नीलामी कराने के निर्देश दिए और बेहतर रेट दिलाने का आश्वासन दिया। मंडी सचिव राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को कुछ दुकानों पर धान पर बोली लगाई गई थी, जबकि दूसरी पंक्ति में खड़ी ट्रॉलियों की धान की गुणवत्ता कम होने के कारण बोली नहीं लग पाई। जल्द समझौता कराकर बोली लगवाई जाएगी। इस मौके पर विकास कुमार निरंजन, ब्रह्मजीत द्विवेदी, गुरदीप गुर्जर मंडल अध्यक्ष पूंछ, पुष्पेंद्र द्विवेदी, रवि पाल बसोबई, अनिल सोनी पार्षद, वतन वर्मा, अजय मोहन गुप्ता, मनीष गुप्ता, हृदेश साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed