फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers are worried due to bad roads leading to their fields.

Jhansi News: खेतों तक जाने का रास्ता खराब होने से किसान परेशान

Fri, 24 Oct 2025 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to bad roads leading to their fields.
इसी कीचड़ युक्त बदवू दार पानी से होकर गुजरना पड़ता है किसानों को
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। मौजा ककरबई में लगभग सौ हेक्टेयर जमीन तक पहुंचने का रास्ता खराब होने की वजह से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क की दशा खराब होने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
खेतों की ओर से जाने वाली इस सड़क की दशा पिछले लगभग दस सालों से खराब है। साल दर साल स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है। रास्ते में बड़े पैमाने पर कीचड़ जमा हुआ है। ट्रैक्टर भी इस रास्ते से मशक्कत के बाद गुजर पाते हैं। पैदल चलना तक बेहद दुश्वार बना हुआ है। इससे कृषि कार्य भी प्रभावित बने रहते हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने ककरबई से कोटरा की ओर जाने वाले इस कच्चे रास्ते को पक्का कराने और रास्ते में आने वाली पानी को रोकने के लिए चेकडैम बनाने की मांग की।
विज्ञापन

0000
पानी के लिए अब मोटरों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है, जिससे पानी रिसकर सड़क पर जमा हो जाता है। इसके अलावा इस समस्या के समाधान के लिए चेकडैम बनाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान
00
रास्ते की समस्या से सभी किसानों को भारी परेशानी होती है। खेतों तक जुताई-बखराई के लिए जाने के लिए जान जोखिम में डालकर वाहन निकल पाते हैं।
- गिरिजा नंदन दीक्षित, किसान
00
छुट्टा पशु बड़ी समस्या बने हुए हैं। कृषि कार्यों के अलावा पशुओं से खेतों की रखवाली के लिए भी किसानों को खेतों तक जाना पड़ता है। रास्ता खराब होने की वजह से आवागमन मुश्किल से हो पाता है।


- मुन्नालाल आजाद, किसान 00
खेतों की रखवाली के लिए रात में भी अक्सर खेतों पर जाना पड़ता है। रास्ता कच्चा होने की वजह से कई बार अक्सर जहरीले कीड़े भी सामने आ जाते हैं। रास्ते को दुरुस्त कराया जाना चाहिए।
- फूलचंद पाल, किसान

इसी कीचड़ युक्त बदवू दार पानी से होकर गुजरना पड़ता है किसानों को

इसी कीचड़ युक्त बदवू दार पानी से होकर गुजरना पड़ता है किसानों को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed