फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers and young people honored on Prime Minister's Birthday

पीएम के जन्मदिवस पर हुआ किसान, जवानों का सम्मान

Sat, 18 Sep 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers and young people honored on Prime Minister's Birthday
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने किसानों और जवानों को सम्मानित कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

बिजौली स्थित एक विवाह घर में भाजपा किसान मोर्चा ने 71 किसानों और 71 जवानों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय पटेरिया, विधायक राजीव सिंह पारीछा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा मौजूद रहे। युवा मोर्चा की तरफ से लगे शिविर में 71 युवाओं ने प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिवस पर रक्तदान किया। कार्यक्रम में महापौर रामतीर्थ सिंघल मौजूद रहे। सीपरी बाजार गुरुद्वारा में सरदार परमजीत सिंह ने प्रधानमंत्री के लिए अरदास की। यहां सिख समुदाय के लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महानगर कार्यकारिणी द्वारा भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और पीएम की लंबी आयु की मनोकामना की। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री दिन और रात देश को आगे ले जाने में लगे हैं। उनकी वजह से ही देश में इतनी तेजी से कोरोना वैक्सीनेशन हो रहा है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के लिए कई योजनाएं लाए हैं। अनुच्छेद 370 समाप्त करने, राम मंदिर जैसे अहम निर्णय लेकर वह देश की जनता के दिलों पर छा गए हैं। इस दौरान प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, जगदीश साहू, प्रदीप सरावगी, प्रियांशु डे, संजीव अग्रवाल लाला, रोहित गोठनकर, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ मिश्रा, अनुज निखरा, अमित सिंह, मनोज गुप्ता, संजीव तिवारी, अमित श्रीवास्तव, अतुल जैन, संजय लॉन्गसन, बृजेश मिश्रा, करुणेश बाजपेयी, लखन कुशवाहा, जितेंद्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed