फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer scorched after coming in the grip of 11 thousand KV line, died

Jhansi News: 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आकर किसान झुलसा, मौत

Mon, 03 Jul 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer scorched after coming in the grip of 11 thousand KV line, died
धान की रोपाई करने के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शाहजहांपुर में धान की रोपाई करने पहुंचा किसान वहां से निकली 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
शाहजहांपुर निवासी मंशाराम (49) पुत्र लच्छीराम राजपूत खेती-किसानी करता था। उसके भाई नीरज के मुताबिक मंशाराम शनिवार को धान की रोपाई के लिए गया था। रोपाई के बाद घर लौट रहा था तभी खेत के पास से गुजरी 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आ गया। इससे मंशाराम बुरी तरह झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह मंशाराम को करंट से अलग किया।
विज्ञापन

मशांराम के गंभीर रूप से झुलस जाने की सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिखलते पहुंच गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के परिवार में दो बेटे हैं। बड़े बेटे उमेश की शादी हो चुकी जबकि छोटा अविवाहित है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed