फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer dead in field

फसल की रखवाली कर रहे किसान की मौत

Sat, 20 Feb 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer dead in field
मऊरानीपुर (झांसी)। ग्राम धवाकर में खेत की रखवाली कर रहे एक 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसान लगातार कई वर्षों से फसलों को नुकसान पहुंचने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। बैंक के ऋण को जमा करने के नोटिस मिलने पर वह कुछ दिनों से परेशान था। किसान की मौत की सूचना पर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ग्राम धवाकर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्राम धवाकर निवासी 65 वर्षीय किसान महेंद्र सिंह राजावत पुत्र नवल सिंह प्रतिदिन की भांति ग्राम रोरा मौजे में स्थित खेत की रखवाली करने बृहस्पतिवार की शाम खेत पर पहुंचे। जब वह सुबह देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खेत पर जाकर उनको देखा। वह चारपाई पर मृत पडे़ थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसान के ऊपर स्टेट बैंक की शाखा धवाकर से केसीसी के डेढ़ लाख रुपये बकाया थे। जिसके कारण वह बैंक से नोटिस मिलने से परेशान थे। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां है। जिनका विवाह हो चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed