फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer crushed by dumper, villagers blocked the highway

Jhansi News: किसान को डंपर ने रौंदा, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

Mon, 24 Jun 2024 05:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Farmer crushed by dumper, villagers blocked the highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। ट्रैक्टर से खाद लेकर लौट रहे किसान को झांसी-कानपुर हाईवे पर डंपर ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ने डंपर रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। किसान उसमें फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक घिसटता चला गया। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक कुछ दूर पर डंपर छोड़कर भाग निकला। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।

चिरगांव के महेबा गांव निवासी सदाराम (47) खेती-किसानी करता था। रविवार सुबह सदाराम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चिरगांव गया था। दोपहर एक बजे वह खाद लेकर लौट रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर पहाड़ी गांव के पास बालू से भरे डंपर ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉली फंसने के बाद भी चालक ने डंपर नहीं रोका, बल्कि उसकी रफ्तार बढ़ा दी। करीब तीन सौ मीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली उसमें फंसकर घिसटती चली गई। सदाराम भी उसी में फंस गया। डंपर उसे रौंदता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

हादसा देख वहां चीख-पुकार मच गई। सैकड़ों लोग जमा हो गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ हरीमोहन सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया। सीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि डंपर बरामद कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, धूप में बिलबिला उठे लोग

झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगने से कुछ ही देर में वहां वाहनों की कतार लग गई। नाराज लोग बालू से लदे डंपरों के संचालन पर रोष जता रहे थे। उनका कहना था कि इसी वजह से अक्सर यहां हादसे होते हैं। पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे लोग वरिष्ठ अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। थोड़ी देर में वहां सैकड़ों वाहन खड़े हो गए। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर वाहन आड़े-तिरछे खड़े होने से रास्ता बंद हो गया। रोडवेज बसों के जाम में फंसने से यात्री धूप और गर्मी से बिलबिला उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed