फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmer crop amaunt found after one year

एक साल बाद किसानों को मिली उपज की राशि

Sat, 14 Dec 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
farmer crop amaunt found after one year
झांसी। मऊरानीपुर खरीद केंद्र में उपज बेचने वाले किसानों को करीब एक साल बाद अपनी उपज का पैसा मिलेगा। काफी जद्दोजहद के बाद सरकार ने 215 मूंगफली एवं 64 उड़द के किसानों का बकाया पैसा देने को मंजूरी दे दी। अब 48 घंटे के भीतर इन किसानों के खाते में बकाया रकम भेजी जाएगी हालांकि सौ से अधिक किसानों का पैसा अभी भी अधर में ही है।
विज्ञापन

पिछली खरीफ सीजन में हुई मूंगफली एवं मूंग की खरीद के लिए मऊरानीपुर में क्रय केंद्र खोला गया लेकिन, वहां काफी अव्यवस्था रही। हालत ऐसे रहे कि किसानों ने क्रय केंद्र के भीतर उपज रख दी। उनको इसकी पक्की रसीदें भी मिल गईं लेकिन, सैकड़ों किसानों को पैसा नहीं दिया गया। अधिकारियों ने पोर्टल बंद हो जाने की बात कहते हुए भुगतान से इंकार कर दिया। इनमें मूंगफली के 322 किसानों का कुल 179.63 लाख रुपया एवं 96 मूंग के किसानों का 35.53 लाख रुपया फंस गया। जनपद में कुल 215.16 लाख रुपये का भुगतान न होने से किसान सड़क पर आ गए। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ लेकिन पोर्टल लॉक हो जाने की बात कहते हुए जिम्मेदार अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह अमर उजाला में इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद इस मामले ने फिर तूल पकड़ा। खबर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। इसके बाद अफसरों की कार्रवाई ने तेजी पकड़ी। शुक्रवार को 215 मूंगफली एवं 64 उड़द किसानों के लिए रकम जारी कर दी गई हालांकि किसानों के खाते तक रकम पहुंचने में 48 घंटे का समय लगेगा। इन सबके बीच करीब सवा सौ किसानों की रकम अभी भी फंसी हुई है। उनके बारे में निर्णय नहीं हुआ है। सहायक निबंधक केपी शुक्ला के मुताबिक शासन से रकम मंजूर हो गई है। किसानों के खाते में ऑनलाइन माध्यम से पैसा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed