फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmar sucide

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान

Thu, 01 Oct 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
farmar sucide
farmar sucide
एरच (झांसी)। एरच थाना क्षेत्र के गोती गांव में बुधवार को आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग शाम को खेत से लौटे तो कमरो का दरवाजा अंदर से बंद मिला। घरवालों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद अंदर झांक कर देखा तो किसान फंदे पर लटका दिखाई दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने जल्दी दरवाजा खोलकर नीचे उतारा लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसान के भाई जगदीश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एरच थाना क्षेत्र के गोती गांव निवासी किसान जयसिंह (55) फसल ठीक न होने से परेशान था। बुधवार को जयसिंह और परिवार के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। दोपहर दो बजे के करीब जयसिंह खेत से घर आ गया। इसके बाद उसने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को पांच बजे के करीब परिवार वाले लौटे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है। लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उनको अनहोनी का शक हुआ। अंदर झांककर देखा तो फंदे पर लटका शव दिखाई दिया। इस पर परिजनों ने जल्दी से दरवाजे की कुंडी तोड़कर फंदे से उतारा लेकिन किसान की पहले ही मौत हो चुकी थी। भाई जगदीश ने बताया कि वह फसल खराब होने और आर्थिक तंगी से परेशान थे। इसीलिए उन्होंने जान दे दी। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। नायब तहसीलदार दीपेंद्र ने बताया कि किसान के घर पर जांच के लिए लेखपाल जितेंद्र कुमार यादव को भेजा था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर मृतक किसान के परिजनों को सहायता दिलाई जाएगी। परिजनों ने भी आर्थिक तंगी से खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed