फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmar anxious for tracefarmmer spoiled

ट्रांसफार्मर फुंकने और जल्द न बदलने से परेशान हैं किसान

Tue, 21 Jan 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
farmar anxious for tracefarmmer spoiled
farmar anxious for tracefarmmer spoiled
झांसी। सिंचाई बंधु की बैठक में बिजली, पानी, मंडी और खाद से जुड़े मुद्दे छाए रहे। किसान नेताओं ने कहा कि सिंचाई के लिए जगह- जगह लगे ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। वक्त पर फुंके ट्रांसफार्मर भी नहीं बदले जा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों द्वारा बेची गई फसलों के बकाया, छह आर, किसान सम्मान निधि, खाद की समस्या, मंडी में फसल की तुलवाई आदि समस्याएं उठाईं गईं। किसान नेता बान सिंह ने कहा कि चेक बुक सात रुपये की जगह 25 रुपये में मिल रही है। डेढ़ सौ किसानों को मूंगफली का भुगतान नहीं मिल रहा है। बैठक मेें अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने सिल्ट सफाई की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता बृजलाल, उप कृषि निदेशक विवेक कुमार, सहायक आयुक्त केपी शुक्ला, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एके माथुर, राकेश सिंह, किसान सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र पटसारिया, अविनाश भार्गव, जाहर सिंह, सुनील लंबरदार, भानुदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये उठीं मांगें व समस्याएं
--------------
- करकोस गांव में वन विभाग ने किसानों की जमीन पर कब्जा किया।
- भोजला मंडी में एक कांटा और बढ़ाया जाए।
- सेमरी रजवाहा जगह- जगह से कट गई है।
- सिमरिया माइनर पर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए।
- मगरपुर में किसानों को खाद नहीं मिल रही है।
- मूंगफली का नहीं मिल रहा भुगतान।
- गरौठा ब्लाक के पुरैनिया गांव की पशुशाला में भूसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed