फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family was preparing for marriage, daughter swallowed poison

Jhansi News: परिजन शादी की तैयारी में थे, बेटी ने निगल लिया जहर

Sun, 16 Feb 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Family was preparing for marriage, daughter swallowed poison

विज्ञापन


झांसी। टहरौली निवासी एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

टहरौली के ग्राम भटपुरा निवासी गजराज खेतीबाड़ी करते हैं। वह अपनी 21 वर्षीय पुत्री पूनम की शादी के लिए पिछले कुछ समय से लड़के की तलाश कर रहे थे। गजराज ने बताया कि बुधवार को वह लड़का देखकर आए थे, जो पसंद आ गया था। बस शादी पक्की करने की तैयारी थी।इसी बीच रात करीब 10 बजे पूनम ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ब्यूरोा
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed