फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   restraint in all intersection

सभी चौराहों पर रही सख्ती, पूछताछ होती रही

Fri, 17 Apr 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
restraint in all intersection
police - फोटो : demo
झांसी। लॉकडाउन 2 में पुलिस बेहद सख्त हो गई है। हर चौराहे पर सख्ती से चेकिंग की जा रही है। सीपरी बाजार में आने- जाने वाले वाहनों की कैमरों से निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार को इलाइट चौराहे पर आईजी सुभाष सिंह बघेल ने वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की। पुलिस के साथ काम कर रहे एनसीसी कैडेट्स की सराहना की।
विज्ञापन

लॉकडाउन 2 के चलते महानगर में एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी गई है। बेवजह बार-बार वाहन लेकर सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर सख्ती बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को अलग- अलग चौराहों से निकलने वाले वाहन चालकों से दिन भर पूछताछ होती रही। सभी चौराहों के एक तरफ के रास्ते को बैरीकेडिंग से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दूसरे रास्ते पर भी इतना ही रास्ता छोड़ा गया है, जहां से एक- एक कर ही वाहन निकल सकें।    सीपरी बाजार के साथ-साथ महानगर के चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को भी अफसरों ने भी घूम-घूम कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आईजी ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बेवजह निकलने वाले लोेगों पर सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed