फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake Baba stayed at the villager's house by promising to end the problems of the house

Jhansi News: घर की परेशानियां खत्म करने का झांसा देकर ग्रामीण के घर रुका था नकली बाबा

Mon, 25 Aug 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fake Baba stayed at the villager's house by promising to end the problems of the house

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। झड़प के बाद पकड़ा गया संदिग्ध बाबा ग्राम रघुनाथपुरा में दुकानदार की पत्नी को तंत्र मंत्र से परिवार की परेशानियां खत्म करने का झांसा देकर उसके घर तीन-चार दिनों से ठहरा हुआ था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा के हिसार का रहने वाला बताया है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और हरियाणा पुलिस से संपर्क कर सत्यता जानेगी।

कोतवाली सदर अंतर्गत रघुनाथपुरा में शनिवार को झड़प के बाद एक नकली बाबा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसके हाथ रस्सी से बांध दिए थे और पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। बाबा के हमले में गांव का मनोहर, मुन्नीलाल, जानकी प्रसाद चोटिल हो गया था। उक्त संदिग्ध बाबा भी चोटिल हुआ था। उसके पास से चाकू, दूरबीन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कुछ बाबाओं की फोटो सहित अन्य सामग्री बरामद हुई थी।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व कथित बाबा ग्राम रघुनाथपुरा पहुंचा था। यहां दुकान पर एक महिला दुकानदार बैठी थी। कथित बाबा ने महिला को बताया कि वह व उसका परिवार परेशान है। यह सुनकर महिला दुकानदार ने इससे निजात पाने का उपाय पूछा। उसने तंत्र-मंत्र के जरिये परिवार की परेशानियां खत्म करने का भरोसा दिलाया था और तभी से वह उसके घर में रह रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि अब हिसार पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। कथित बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed