फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake admission of six thousand children in government schools

Jhansi News: सरकारी स्कूलाें में करा दिया छह हजार बच्चों का फर्जी प्रवेश

Thu, 22 Jun 2023 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 22 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fake admission of six thousand children in government schools
- शिक्षा विभाग में हड़कंप, जांच कराने की तैयारी
विज्ञापन

मेघा झा
झांसी। सरकारी स्कूलों में छात्रांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने छह हजार बच्चों का फर्जी प्रवेश करा दिया। इन बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर, बैग के लिए 1100 रुपये भी दे दिए गए। शिक्षक इन बच्चों को कागज पर ही उत्तीर्ण करते रहे और अगली कक्षाओं में फर्जी प्रवेश देकर शिक्षा व्यवस्था का मजाक बनाते रहे। यू डायस पोर्टल पर जब बच्चों का आधार लिंक किया गया तो सभी बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ते मिले। जांच में यह भी पता चला कि बच्चे कभी स्कूल आए ही नहीं। जबकि शिक्षक उनको सभी सुविधाओं का लाभ देकर सरकार को चूना लगाते रहे।
प्रदेश सरकार हर साल एक अप्रैल को स्कूल चलो अभियान चलाती है। अभियान के तहत शिक्षक अपने स्कूल क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराते हैं। अभियान के दौरान शिक्षक को अधिक से अधिक छात्रांकन अपने स्कूल में करना होता है। छात्रांकन कम होने पर शिक्षक की जवाबदेही तय होती है। साथ ही विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो जाते हैं। इसलिए शिक्षक निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का नाम भी सरकारी स्कूल में लिख लेते हैं।
विज्ञापन

झांसी मंडल में शिक्षकों ने स्कूलों में 6047 बच्चों का फर्जी प्रवेश करा दिया। यू डायस पोर्टल ने शिक्षकों के इस फर्जीवाड़े को उजागर कर दिया। पोर्टल पर मंडल में पंजीकृत 9,43,383 बच्चों में से 3,18734 बच्चों के आधार कार्ड लिंक किए गए हैं। आधार लिंक होने के बाद 6047 बच्चे ऐसे मिले, जिनका दो स्कूलों में नाम लिखा था। ये बच्चे निजी स्कूल में पढ़ने जाते हैं और सरकारी योजना का लाभ परिषदीय स्कूल से ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि पोर्टल पर अभी 33 फीसदी बच्चाें का डाटा ही सत्यापित हुआ है। पूरा डाटा फीड होने के बाद दो जगह पढ़ने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 10 से 12 हजार हो सकती है। बच्चों का नाम दो स्कूलों में मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। जिन स्कूलों के बच्चों के नाम दो जगह मिले हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। बताया जाता है कि ऐसे मामलों की विभाग जांच कराने की तैयारी में है।

---------------
ललितपुर में सबसे ज्यादा फर्जी प्रवेश
मंडल में सबसे ज्यादा फर्जी प्रवेश ललितपुर में हुए हैं। यहां पर 3401 बच्चों का नाम दो स्कूलों में लिखा हुआ था। जबकि जालौन में 1382 और झांसी में 1264 बच्चों के नाम दो स्कूलों में लिखे मिले हैं। अब यह फर्जीवाड़ा कितने साल से चल रहा है, इसकी विभाग जांच कराएगा।
---------------
यहां हुए फर्जी प्रवेश
जिला बच्चे
झांसी 1264
ललितपुर 3401
जालौन 1382
----------------
यू-डायस पोर्टल पर आधार लिंक होने के बाद कुछ बच्चों का नाम दो स्कूलों में लिखा मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी। फीडिंग लगातार जारी है।
- अरुण कुमार शुक्ला, एडी बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed