फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fair special trains will run between Jhansi and Chitrakoot on Amavasya.

Jhansi News: झांसी से चित्रकूट के बीच अमावस्या पर चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

Wed, 19 Nov 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fair special trains will run between Jhansi and Chitrakoot on Amavasya.

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। चित्रकूट में अमावस्या मेले के मद्देनजर स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। 19 से 21 नवंबर तक दो मेला स्पेशल ट्रेनें झांसी से चित्रकूट धाम के बीच चलाई जाएंगी।



वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से यह ट्रेन 10:10 बजे रवाना होगी और ओरछा में 10:25 बजे, बरुआसागर में 10:36, रानीपुर रोड 11:14, मऊरानीपुर 11:25 पहुंचेगी। यहां से अन्य स्टेशनों पर ठहराव लेकर चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बजे चलेगी। यहां से विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर मऊरानीपुर 23:04 बजे, रानीपुर रोड 23:15, टेहरका में 23:25 बजे, बरुआसागर 23:57, ओरछा 00:07 बजे तथा झांसी स्टेशन पर रात्रि 1:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन झांसी स्टेशन से 20:10 बजे चलेगी। ओरछा स्टेशन पर इसका आगमन 20:25 बजे, बरुआसागर में 20:36, टेहरका में 21:03, रानीपुर रोड 21:14, मऊरानीपुर में 21:25 बजे पहुंचेगी। यहां से विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर चित्रकूट धाम कर्वी 3:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 4:40 बजे चलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर मऊरानीपुर 9:19 बजे, रानीपुर रोड 9:30, टेहरका में 9:40, मगरपुर 10:12, निवाड़ी में 10:19, बरुआसागर 10:29, ओरछा 10:40 बजे पहुंचेगी। यहां से झांसी स्टेशन 11:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा गाड़ी संख्या 64613/64614 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू का चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तार किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने की दशा में एक अतिरिक्त रैक कानपुर स्टेशन पर तैयार रखा जाएगा, जिसको कानपुर-चित्रकूट के मध्य आवश्यकतानुसार संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed