फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fair and exhibition at Agricultural University from 14th

Jhansi News: कृषि विवि में मेला और प्रदर्शनी 14 से

Sat, 25 Jan 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fair and exhibition at Agricultural University from 14th

विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रचार शिक्षा सभागार में शुक्रवार को जलवायु समावेशी कृषि प्रणाली विषय पर लगने वाले किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में आगामी 14 से 16 फरवरी तक कृषि मेला और प्रदर्शनी होगी। मेले में विवि से जुड़े अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन किसानों को एवं सभी स्टार्टअप्स को भी आमंत्रित किया गया है। निदेशक शोध डाॅ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेले में प्रतिभाग करने के लिए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी कृषि विज्ञान केंद्रों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। पद्मश्री किसानों को भी आमंत्रित किया गया है। इस दौरान निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. एमजे डोबरियाल, डॉ. एसएस कुशवाहा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed