{"_id":"6a628407d611e60ec001280f","slug":"explanation-sought-from-the-doctor-regarding-the-lack-of-treatment-details-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-10116-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इलाज का विवरण न होने पर चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इलाज का विवरण न होने पर चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी पंजिका में मरीजों के नाम के सामने उपचार व विवरण दर्ज न किए जाने पर डॉ. चंदन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया। भविष्य में सभी प्रविष्टियां पूर्ण रूप से दर्ज करने की हिदायत दी गई।
सीएमओ ने सबसे पहले ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया, जहां उस समय तक 317 मरीजों का पंजीकरण हो चुका था। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण में कमी मिली। फार्मासिस्ट ने दवा पर एक्सपायरी तिथि स्पष्ट रूप से अंकित नहीं की जा रही थी और एक्सपायरी रजिस्टर भी सही ढंग से संधारित नहीं पाया गया। इस पर सीएमओ ने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने अस्पताल में उपलब्ध दवा व आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, पैथोलॉजी लैब व नवजात शिशु देखभाल इकाई का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अधीक्षक व समस्त स्टाफ को निर्देश दिए कि क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. माताप्रसाद राजपूत, डॉ. मनीष जैन, डॉ. जिया जफर, डॉ. प्रतिभा सिंह और आरएम मौर्य आदि मौजूद रहे।