फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Explanation sought from social welfare officer, assistant's salary stopped

Jhansi News: समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब, सहायक का वेतन रोका

Tue, 15 Oct 2024 04:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from social welfare officer, assistant's salary stopped
- बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को फटकारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीएम डैशबोर्ड से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में हीलाहवाली सामने आने पर प्रभारी डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी व पर्यटन निगम के परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक के वेतन पर रोक लगा दी गई है। जबकि, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को फटकार लगाई।
सोमवार को विकास भवन में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें निचले स्तर पर रैंक पाने वाले विभागीय अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी डीएम जुनैद अहमद ने कम रैंकिंग पर विद्युत विभाग, एनआरएलएम, नियोजन विभाग, पंचायती राज विभाग, युवा कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग सहित सात विभागों को टारगेट किया। सीडीओ ने कहा कि इन विभागों की रैंकिंग बेहद कम होने से जिले की रैंकिंग में भी लगातार गिरावट हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एनुल हैदा को दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण में डी-श्रेणी व दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी में ई-श्रेणी प्राप्त करने पर फटकार लगाई। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संतोषजनक कार्य न करने पर योजना में कम अंक प्राप्त हुए है। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी नीलम यादव से स्पष्टीकरण लेने व विभाग के वरिष्ठ सहायक श्रीराम प्रकाश का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा संतोषजनक प्रगति न होने पर पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर से भी स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अब अपनी विभागीय योजनाओं की लगातार समीक्षा करें, ताकि रैंकिंग में सुधार लाया जा सके। रैंकिंग में सुधार नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सिंघवाल, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एडीएम अरुण कुमार सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, डीपीआरओ बाल गोविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed