फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Explanation sought from BSA for not relieving BEO

Jhansi News: बीईओ को कार्यमुक्त न करने पर बीएसए से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 09 Aug 2024 04:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from BSA for not relieving BEO
झांसी। खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यमुक्त न करने पर स्कूल शिक्षा के महानिदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में मऊरानीपुर के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी प्रसून जैन का स्थानांतरण 18 फरवरी को बांदा जनपद के लिए किया गया था। बावजूद, उन्हें यहां से कार्यमुक्त नहीं किया गया था। इसके बाद 30 जून को पुन: उन्हें बांदा स्थानांतरित किए जाने के आदेश जारी किए गए। लेकिन, इसके बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया। अब इस मामले में बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीईओ की शिकायत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित द्वारा की गई थी। इसे लेकर मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्य की ओर से भी पत्र लिखा था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed