{"_id":"65ee2c1bf3dd1614930ff114","slug":"executive-council-meeting-today-amid-teacher-recruitment-controversy-possibility-of-uproar-in-bu-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-278407-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शिक्षक भर्ती विवाद के बीच कार्य परिषद की बैठक आज, बीयू में हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शिक्षक भर्ती विवाद के बीच कार्य परिषद की बैठक आज, बीयू में हंगामे के आसार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही शिक्षक भर्ती विवाद के बीच सोमवार को कार्य परिषद की बैठक होगी। इसमें कई विभागों में शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों के लिफाफे खुलेंगे। चूंकि, एबीवीपी के कार्यकर्ता प्रशासनिक भवन में ही अनशन पर बैठे हैं। ऐसे में बीयू में हंगामे के आसार हैं।
अनशन पर बैठे एबीवीपी के बीयू इकाई अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता चार दिन से दिन-रात अनशन पर बैठे हैं। बीयू प्रशासन के खिलाफ ये लड़ाई जारी रहेगी। महानगर मंत्री सुयश ने कहा कि कार्य परिषद के एक सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है। शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए। इकाई मंत्री निषेंद्र राजपूत ने कहा कि ये अनशन बीयू प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इस दौरान उर्मिला, विकास, हर्ष, प्रितिका शुक्ला, सत्यम, प्रांजल, योगेंद्र, ध्रुव मौजूद रहे। वहीं, सोमवार को विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक होनी है। इसमें वित्त समिति की बैठक के अनुमोदन के अलावा विभिन्न विभागों में शिक्षकों की नियुक्तियों के लिफाफे भी खुलने हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के अनशन जारी होने के बीच ये बैठक होने से हंगामे के आसार हैं। वहीं, कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि नियमानुसार ही सभी विभागों में शिक्षकों की नियुक्तियां हुई हैं। कार्य परिषद की बैठक का एजेंडा दो सप्ताह पहले ही तय हो चुका है। उस पर विचार-विमर्श होगा।
सातों जिलों से आएंगे कार्यकर्ता, छात्र
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनेंद्र गौर ने बताया कि सोमवार को बुंदेलखंड के सातों जिलों से कार्यकर्ता और छात्र बीयू पहुंचेंगे। शिक्षक भर्ती में अनियमितता समेत कई मुद्दों पर विशाल धरना-प्रदर्शन होगा।