फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   exam

आज से शुरू होंगी कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं

Mon, 02 Mar 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
exam
exam
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। 18 अप्रैल तक चलने वाली परीक्षा के लिए 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी सात जिलों को मिलाकर परीक्षा में 1.89 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा के पहले दिन बड़े पेपर नहीं हैं। इसलिए कम परीक्षार्थी बैठेंगे। आठ से 11 बजे की पहली पाली में बीए द्वितीय वर्ष के फिलोस्पी, उर्दू लिट्रेचर व कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। वहीं, दो से पांच की दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के उर्दू लिट्रेचर, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फिलोस्पी, साइकोलॉजी विषय के प्रथम प्रश्नपत्र और बीए प्रथम वर्ष के फिलोस्पी, उर्दू लिट्रेचर और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार भी नकलविहीन परीक्षा होगी। कोई भी महाविद्यालय नकल कराता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed