फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ex-MLA's night changed in the quarantine barrack of jail

झांसी: जेल की क्वारंटीन बैरक में करवट बदलते गुजरी पूर्व विधायक की रात

Sat, 11 Feb 2023 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ex-MLA's night changed in the quarantine barrack of jail
झांसी। एमपी-एमएलए कोर्ट से पूर्व विधायक प्रागी लाल अहिरवार को सजा सुनाए जाने के बाद पूर्व विधायक को जिला कारागार के क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। दाखिल होते ही पूर्व विधायक को इस बैरक में भेज दिया गया। इसी बैरक में पूर्व विधायक को अभी दस दिन रहना होगा।
विज्ञापन

जेल मैनुअल के मुताबिक नए दाखिल होने वाले कैदियों को सबसे पहले दस दिनों तक अलग सेल में रखा जाता है। इसके बाद ही उनको जेल के अंदर दूसरी बैरक में भेजा जाता है। पूर्व विधायक प्रागी लाल को भी सबसे पहले इसी क्वारंटीन बैरक में रखा गया। जेल सूत्रों के मुताबिक पहली रात को पूर्व विधायक ने खाना नहीं खाया। बैरक में वह चुपचाप बैठे रहे। रात में वह सोए नहीं और रात भर बेचैनी में करवट बदलते रहे हालांकि सुबह उन्होंने जेल के भीतर दिया जाने वाला नाश्ता खाया। सजा सुना दिए जाने की वजह से उनको सीटी नंबर भी एलाट कर दिया गया। बता दें, बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 25 साल पुराने मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल कारावास की सजा सुनाई थी जबकि सह आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन

जेल में पहुंचे दो पूर्व विधायक
पूर्व विधायक प्रागी लाल के जेल पहुंचने के बाद अब जिला जेल में दो पूर्व विधायक पहुंच गए हैं। प्रागी लाल के अलावा पूर्व विधायक दीप नारायण यादव भी पिछले चार माह से इसी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed