{"_id":"63a5d2445e33ec5f8f0f481f","slug":"ex-mla-accused-of-entering-house-for-assault-extortion-in-badagaon-of-jhansi-fir-rejistered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पूर्व विधायक पर घर में घुसकर मारपीट-वसूली करने का आरोप, बेटे समेत मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पूर्व विधायक पर घर में घुसकर मारपीट-वसूली करने का आरोप, बेटे समेत मुकदमा दर्ज
Fri, 23 Dec 2022 09:37 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:37 PM IST
सार
बड़ागांव के गौरारी गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने पुलिस को बताया 12 अक्तूबर 2022 को पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत अपने पुत्र मुकेश के साथ जबर्दस्ती उसके घर में घुस आए। इनके साथ पांच-छह अज्ञात लोग भी थे। इन लोगों ने गाली गालौच करते हुए घर में खड़ा ट्रैक्टर समेत कार की चाबी छीन ली।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत समेत उनके पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट एवं वसूली के आरोप में न्यायालय के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
बड़ागांव के गौरारी गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने पुलिस को बताया 12 अक्तूबर 2022 को पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत अपने पुत्र मुकेश के साथ जबर्दस्ती उसके घर में घुस आए। इनके साथ पांच-छह अज्ञात लोग भी थे। इन लोगों ने गाली गालौच करते हुए घर में खड़ा ट्रैक्टर समेत कार की चाबी छीन ली और दोनों वाहन लेकर जाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मार डालने को धमकाया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना दी कोई सुनवाई नहीं हुई। धर्मेंद्र अपने वाहन छुड़वाने के लिए कुछ दिन पहले पूर्व विधायक के घर पहुंचे। उनके साथ दोबारा मारपीट करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी गई। इसके बाद धर्मेंद्र कोर्ट की शरण में पहुंचे।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत, पुत्र मुकेश समेत पांच अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 387 एवं 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया। बड़ागांव थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।