फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every day 8.46 lakh rupees worth of electricity is stolen in Jhansi division

Jhansi News: झांसी मंडल में हर रोज 8.46 लाख की बिजली चोरी

Fri, 22 Aug 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Every day 8.46 lakh rupees worth of electricity is stolen in Jhansi division

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। विभाग की सख्ती के बाद भी बिजली चोरी के मामले रुक नहीं रहे हैं। जनवरी से अब तक मंडल में हर रोज औसतन 8.46 लाख रुपये की बिजली चोरी की गई है। 230 दिनों में बिजली चोरी के कुल 3087 मुकदमे दर्ज कर इन पर 19.47 करोड़ रुपये का जुर्माना तय किया गया। यानी कि हर रोज औसतन 13 मामले पकड़े गए। विभाग के अनुसार, 137 उपभोक्ताओं ने अपना शमन जमा किया है।



झांसी मंडल के 115 उपकेंद्रों के माध्यम से 7 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में बिजली मुहैया कराई जा रही है। आंकड़े बताते हैं कि भीषण गर्मी के समय में हंसारी और दुनारा पावर हाउस से शहर को प्रतिदिन 235 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई। ट्रांसमिशन से विभाग की ओर से जितनी बिजली प्राप्त की गई, वह शत-प्रतिशत खर्च तो हो गई लेकिन उसके सापेक्ष बिलिंग कम की गई। आखिर यह बिजली कहां गई, इसे लेकर अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। ऐसे में सीधे तौर पर बिजली चोरी का अनुमान है।
विज्ञापन


बॉक्स में

दर्ज हुए बिजली चोरी के मुकदमे



सर्किल मामले



झांसी शहर 281

झांसी ग्रामीण 970

ललितपुर 1059



उरई 777



बॉक्स में -

इन उपकेंद्रों पर ज्यादा बिजली चोरी



- गल्ला मंडी, हंसारी, नगरा, उन्नाव गेट, सूती मिल



वर्जन

बिजली चोरी पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चोरी के पकड़े गए प्रकरणों में जुर्माना तय किया गया है। इसे जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि नियमित संयोजन लेकर बिजली का उपभोग करें। - केपी खान, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed