फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every body try food reached all person

हर किसी का प्रयास, भोजन पहुंचे सबके पास

Thu, 02 Apr 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Every body try food reached all person
झांसी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए कई समाज सेवी व धार्मिक संस्थाएं बढ़ चढ़कर लोगों की मदद के लिए आगे आए हुए हैं। जगह - जगह जरूरत मंद लोगों को भोजन, मास्क, ग्लब्स व नाश्ता वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी महानगर के सदस्यों ने मसीहा गंज में जरूरतमंदों को भोजन, दाल, चावल, सब्जी आदि वितरित की। सभी से आग्रह किया कि वह अपने घरों में रहें। इस अवसर पर रामजी रामायणी, सभासद राजू साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जरूरत मंदों को भोजन की समस्या न हो, इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के सदस्यों में महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, विकास पटेल, हर्ष पिथौरा, गोलू खान आदि के साथ असहाय लोगों को भोजन केपैकेट प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया पायाम ए इंसानियत फोरम झांसी यूनिट के सदस्यों ने ग्वालियर बाईपास, पैरा मेडिकल कालेज के समीप और बस स्टैंड पर असहाय लोगों को भोजन कराया। उन्हें पानी के पाउच भी दिए। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर मुफ्ती अबूबक्र मकरानी नदवी, हाजी मजहर खान, अजहर खान, रसीद खान आदि मौजूद रहे।
कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी के नेतृत्व में रानीपुर में जरूरत मंदों को खाने के पैकेट वितरित किए। इसके साथ ही राशन की सामग्री भी प्रदान की गई। इस अवसर पर अमित कुमार गुप्ता, दिनेश, तुलसीदास, असगर अली, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।
श्री शनिदेव कृपा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने पुलिया नंबर नौ, स्टेशन रोड व सीपरी बाजार में असहाय लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर सचिव शिव प्रकाश प्रजापति, रूपेश ठकुरानी आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
भारतीय स्टेट बैंक की क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल, आर आर प्रसाद, आलोक श्रीवास्तव, हरीओम, ऋचा बिलगईयां आदि ने शहर के कई स्थानों पर दैनिक मजदूरों व बुजुर्गों को भोजन वितरण किया। बुंदेलखंड प्रजापति सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति व अन्य सदस्यों ने भी जरूरत मंद परिवारों को भोजन वितरण कराया।

आम जनता न निकले घरों से
झांसी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रबुद्ध वर्ग ने आम जनता से अपील की है कि वह लॉकडाउन का पालन कर घर से बाहर न निकले। वीरांगना राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर डा. शीराज खान ने कहा कि सभी लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। डा. अशोक मुस्तारिया ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय है कि हम अपने घरों में ही रहें। इधर दातार नगर परवई निवासी अरविंद कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र दिया। इसमें उन्होंने होम डिलेवरी बॉय के रूप में सेवा करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed