फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after the seat was reserved, there was no place to sit.

Jhansi News: सीट रिजर्व होने के बाद भी नहीं मिली बैठने को जगह

Sun, 26 Nov 2023 11:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Even after the seat was reserved, there was no place to sit.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोचों का हाल इन दिनों जनरल डिब्बों जैसा बना हुआ है। अनारक्षित यात्री स्लीपर कोचों की सीटों पर कब्जा जमाए रहते हैं, जिससे अक्सर रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वालों को अपनी बर्थ तो छोड़ो बैठने के लिए जगह तक नहीं मिल पाती है। यात्रियों की ओर से लगातार शिकायतें आने के बाद भी रेल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।


हजरयाना निवासी सौरभ ने गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल से झांसी से लखनऊ जाने के लिए एक महीने पहले स्लीपर में रिजर्वेशन कराया था। उनकी सीट कंफर्म हो गई थी। रविवार को दोपहर पौने दो बजे ट्रेन के झांसी आने पर जब वे अपने कोच में पहुंचे तो उनकी बर्थ पर पहले से पांच यात्री बैठे हुए थे। सौरभ के रिजर्वेशन दिखाने के बाद भी वे उठने को तैयार नहीं हुए। मुश्किल से उन्हें कोच की दूसरी बर्थ पर बैठने भर की जगह नहीं मिल पाई। यह एक यात्री या एक ट्रेन की बात नहीं है, बल्कि ज्यादातर प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोचों का इन दिनों यही हाल बना हुआ है। यात्रियों की ओर से रेल प्रशासन से लगातार शिकायतें की जाती हैं। बावजूद, स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्लीपर कोचों में अनारक्षित यात्रियों के मिलने पर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed