फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after six days, GRP could not identify the accused

Jhansi News: छह दिन बाद भी आरोपियोें की पहचान नहीं कर सकी जीआरपी

Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Even after six days, GRP could not identify the accused

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। निजामुद्दीन - रानी कमलापति वंदे भारत में 19 जून को बबीना के भाजपा विधायक के समर्थकों और यात्री के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसमें सभी के चेहरे भी स्पष्ट नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद, जीआरपी वीडियो की अब तक सिर्फ जांच ही कर रही है।



जब तक वीडियो वायरल नहीं हुआ था, जीआरपी वीडियो आने का इंतजार करने की बात कर रही थी। जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा, तब जीआरपी ने वीडियो मिलने की बात कबूलते हुए उसकी जांच करने की बात कर रही है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन


वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास में 19 जून को भाजपा विधायक अपनी पत्नी और बेटे के साथ झांसी तक के लिए सफर कर रहे थे। सीट बदलने को लेकर विधायक और यात्री के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर विधायक के समर्थकों ने ट्रेन में यात्री की पिटाई कर दी थी। इससे वह लहूलुहान हो गया था। इस घटना के बाद विधायक की ओर से जीआरपी में तहरीर देकर यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

वंदे भारत में कोच के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान होने पर जीआरपी कार्रवाई करेगी। - विपुल श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed