फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   es saftay hoga nagar nigam karkarni ka chunav

इस सप्ताह होगा नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव

Mon, 08 Mar 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
es saftay hoga nagar nigam karkarni ka chunav
पार्टियों ने अपने प्रत्याशी तय करने शुरू कर दिए है। - फोटो : ???? ????
इस सप्ताह होगा नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम में सदन की बैठक के बाद कार्यकारिणी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस सप्ताह नगर निगम में कार्यकारिणी चुनाव कराने के लिए मंथन चल रहा है। चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने के लिए राजनीतिक दलों में भी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा चुनाव में चार सदस्य और विपक्ष की ओर से तीन सदस्य उतारे जाएंगे। इसमें एक सदस्य की हार होना तय है। ऐसे में दबदबा कायम करने के लिए राजनीतिक दल जुटे हुए हैं।
नगर निगम की कार्यकारिणी से छह सदस्यों का कार्यकाल इस माह समाप्त हो रहा है। इसे लेकर पिछले कई दिनों से कार्यकारिणी चुनाव को लेकर नगर निगम में माहौल बनने लगा था। शनिवार को सदन की बैठक में पुनरीक्षित बजट पर मुहर लगने के बाद चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने 13 मार्च को कार्यकारिणी चुनाव कराने की तारीख तय की है। इस दिन नामांकन और नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया होगी। वहीं, शाम तक परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भाजपा की ओर से चार सदस्य प्रत्याशी और विपक्ष की ओर से तीन सदस्य प्रत्याशी उतारे जाएंगे। ऐसे में एक सदस्य की हार तय है। वहीं, मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। माना जा रहा है कि विपक्ष की ओर से एक दो दिन में सदस्य पदों के दावेदारों के नाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा चाहती है मजबूत सदस्य
नगर निगम में भाजपा अपना दबदबा बढ़ाने की तैयारी में है। अब तक कार्यकारिणी की बैठकों में विपक्ष लगातार हावी रहा है। हर बार बैठकों में हंगामा होता है। ऐसे में भाजपा की मंशा है कि कार्यकारिणी में ऐसे मजबूत सदस्य भेजे जाएं, जोकि विपक्ष का घेराव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed