फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Erich Power House line connected to Defense Corridor Sub Station

Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर सब स्टेशन से जुड़ी एरच पावर हाउस की लाइन

Thu, 22 May 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Erich Power House line connected to Defense Corridor Sub Station
फॉल्ट होंगे कम, बिजली की कटौती में भी आएगी कमी, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। बुधवार को एरच पावर हाउस की लाइन डिफेंस कॉरिडोर के 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से जोड़ दी गई है। इसके जुड़ जाने से फॉल्ट कम होंगे, जिससे बिजली कटौती में भी कमी आएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लंबे समय से डिफेंस कॉरिडोर 132 केवी सब स्टेशन से एरच पावर हाउस की लाइन जोड़े जाने की प्रक्रिया चल रही थी। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार को इस काम को पूरा कर लिया गया, जिससे क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा। बता दें कि एरच पावर हाउस सहित खड़ेनी पावर हाउस व जुझारपुरा पेयजल योजना की आपूर्ति डिफेंस कॉरिडोर 132 केवी सब स्टेशन से होगी। जबकि, अब तक एरच पावर हाउस की लाइन बिधुत सब स्टेशन बछेह से जुड़ी थी। दूरी अधिक होने के कारण लाइन में अक्सर खराबी आ जाती थी, जिसे ठीक करने में एक-दो दिन का समय लग जाता था। इस दरम्यान लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी के संकट का भी सामना करना पड़ जाता था। लेकिन, एरच की लाइन डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ जाने से लोगों को रोस्टर के अनुसार बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

एरच लाइन को जाड़े जाने काम काम अवर अभियंता सुहैल सिद्दीकी, वेद प्रकाश व महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, ठेकेदार लाखन कुशवाहा आदि की देखरेख में पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फोटो---21ERI_M_2_21052025_317.jpg
एरच क्षेत्र के लोगों को अब बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। एरच लाइन डिफेंस कॉरिडोर सब स्टेशन से जुड़ जाने से अनावश्यक फॉल्ट नहीं होंगे। लोगों को रोस्टर के अनुसार बिजली मिलेगी।
- जवाहर लाल राजपूत, गरौठा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed